हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए-
पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के विधान है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करने का विधान है। इस दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से धन लाभ के योग बनते हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में दीपक जलाकर पूजा करें। ऐसा करने से देवी-देवता अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन जगहों पर दीपक जलाने से सुख-शांति बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM