इन 4 जगहों पर दीपक जलाने से सारे काम होंगे पूरे


By Ayushi Singh24, Dec 2024 12:40 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि इन 4 जगहों पर दीपक जलाने से सारे काम होंगे पूरे-

गंगा घाट

गंगा घाट पर दीपक जलाने से घर में सुख-शांति का वास होता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है। साथ ही, जीवन में सफलता भी मिलती है।

पीपल के पेड़ के नीचे

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस पेड़ में पितरों और देवताओं का वास माना जाता है।

दक्षिण दिशा में जलाएं

दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, सनातन धर्म में पितरों को बहुत खास और पूजनीय माना जाता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में जलाएं

घर का  उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है और इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

शिवालय

शिव मंदिरों में दीपक जलाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और इससे जीवन में रुके हुए काम भी जल्दी पूरे होते हैं।

मिलते हैं लाभ

सोमवती अमावस्या के दिन दीपक जलाने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और इससे जीवन में कई शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।

इन 4 जगहों पर दीपक जलाने से सारे काम पूरे  होंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

2025 में गुरु करेंगे गोचर, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी