आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के साथ-साथ माता लक्ष्मी को भी घर बुलाने का मौका है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ अमावस्या पर पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाने से क्या होता है-
आषाढ़ अमावस्या पर पीपल की पूजा करना फलदायी माना जाता है। इस दिन सरसों के तेल का दीप जरुर जलाएं।
आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल पेड़ के नीचे तिल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
कहा जाता है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
आषाढ़ अमावस्या पर माता लक्ष्मी के आगमन के लिए घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही, एक लोटा जल रखें और शाम को दरवाजा खुला रखें।
आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल पेड़ के नीचे देवी-देवताओं के लिए तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन कारणों से आषाढ़ अमावस्या पर पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM