अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है शरीर में दिख रहा कौन-सा लक्षण है लिवर इंफेक्शन का संकेत?
गलत खान-पान और खराब दिनचर्या के चलते लिवर फंक्शन प्रभावित हो सकता है। वक्त के साथ लिवर की बीमारी इंफेक्शन का रूप ले सकती है।
लिवर पूरी तरह डैमेज न हो जाएं इसलिए समय रहते कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। लिवर इन्फेक्शन के कई लक्षण शरीर में दिखाई देते है।
सूजन और पेट दर्द भी लिवर इन्फेक्शन की पहली स्टेज होती है। अंदर से तीखा और असहनीय दर्द ही आपको लिवर में इंफेक्शन का संकेत देते है।
अगर आपको भूख भी कम लग रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका पाचन ढंग सही तरह से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में कुछ भी खाने का मन नहीं करता है।
लिवर में इंफेक्शन होने पर उल्टी और मतली की समस्या होने लगती है। खाना पच सके इस पहले ही उल्टी आने लगती हैय़ यह लक्षण भी लिवर की बीमारी का संकेत होते है।
स्किन पर खुजली और रैशेज की समस्या भी लिवर इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। ऐसे में आपको साफ-सफाई से रहने के बावजूद भी अगर स्किन पर रैशेज हो रहे है तो ये लिवर के अस्वस्थ होने का संकेत हो सकता है।
इंफेक्शन से लिवर को बचाने के लिए अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड्स को निकाल दें। साथ ही, सैचुरेटेड फूड आइटम्स का सेवन भी बंद कर दें। डाइट में हरी सब्जियां, फल और अन्य ड्राई फ्रूट्स शामिल करें।