शरीर के लिए हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम लिवर करता है। बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
यदि लिवर में फैट जमा है तो यह एक सामान्य बात है, लेकिन ये फैट बढ़ने पर लिवर पर सूजन आ जाती है। इस कंडीशन में लिवर पर घाव और सूजन आने का खतरा बढ़ जाता है।
खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें फैटी लिवर की वजह बनती है। लिवर में सूजन की समस्या का सामना करने वालों को फैटी लिवर की जांच जरूर करवानी चाहिए।
लिवर पर आई सूजन को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। ये उपाय लिवर की सूजन को कम करने में मददगार साबित होंगे।
लिवर की सूजन को कम करने के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब के सिरका मिलाकर पिएं।
विटामिन सी का पावरहाउस नींबू को कहा जाता है। लिवर की सूजन को कम करने के लिए आप डाइट में नींबू पानी को शामिल कर सकते हैं।
लिवर की सूजन को कम करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में हल्दी डालकर पिएं।
आमतौर पर लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। हालांकि, फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए भी ग्रीन टी को आप पी सकते हैं।
यहां हमने जाना कि लिवर के लिए कौन से फूड्स फायदेमंद होते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ