छिपकली की पूंछ कटने के बाद फिर कैसे उग जाती है? जानिए


By Prakhar Pandey16, Jun 2023 11:25 AMnaidunia.com

छिपकली

छिपकली अकसर हर घर की दीवारों पर देखी जाती हैं। आइए जानते हैं छिपकली की पूंछ कटने के बाद फिर कैसे उग जाती है?

पूंछ

छिपकली की पूंछ कई बार हमारी गलती की वजह से भी कट जाती है। इसके अलावा छिपकली का सामना जब उससे बड़े शिकारी से होता हैं तो वह अपनी पूंछ गिरा देती हैं।

नेचुरल

छिपकली में एक फ्रैक्चर प्लेन होता है। ऐसे में जब उसे किसी भी मौके पर तनाव या घबराहट महसूस होती है तो वो उस पॉइंट से अलग हो जाती हैं।

कटी पूंछ

पूंछ कटने के बाद थोड़ी देर तक हिलती रहती हैं जिसकी वजह यह हैं कि उसमें कुछ समय तक संचरण बना रहता हैं।

गिराना

पूछ गिराने के समय छिपकली की काफी सारी ऊर्जा खत्म हो जाती हैं। इसलिए वापस आकर छिपकली अपनी पूंछ भी खा लेती हैं जिससे उसे जल्द से जल्द ऊर्जा प्राप्त हो सकें।

रिजनरेशन

रिजनरेशन एक नेचुरल प्रक्रिया हैं जो छिपकली और अन्य जीवों के अंगों के कटने के बाद दोबारा से उग जाते हैं।

जीव

छिपकली के अलावा ऑक्टोपस, स्टारफिश, एक्सोलोट्ल्स सैलामेंडर में रिजनरेशन की प्रक्रिया पाई जाती हैं। इनके भी अपने कटे और क्षतिग्रस्त हुए अंग दोबारा से उग जाते है।

वैज्ञानिक कारण

जीव विज्ञान में छिपकली की पूंछ के दोबारा उगने की प्रक्रिया को ऑटोटोमी या आत्म विच्छेदन(self amputation) भी कहते है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तनाव सताता है तो इन उपायों से दूर भगाएं