लोबान का इस्तेमाल खासतौर पर मां दुर्गा के लिए किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने के मां दुर्गा प्रसन्न होती है।
जिस तरह लोबान को लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं उसी तरह लोबान के उपाय भी कारगर माने जाते हैं। इन उपायों से आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है।
धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 21 दिनों तक मिट्टी के बर्तन में लोबान को शाम के समय जलाएं।
व्यापार में उन्नति के लिए रविवार और गुरुवार के दिन मिट्टी के बर्तन में लोबान को जलाएं और उसमें देसी घी को मिला लें। ऐसा करने में बिजनेस में तरक्की मिलती है।
अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा है, तो भी आप लोबान का उपाय कर सकते है। रोजाना शाम को लोबान जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
की कृपा शनिवार के दिन लोबान की धूनी से हवन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।