बतौर कप्तान वनडे में सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey08, Mar 2024 06:41 PMnaidunia.com

कप्तानी पारी

क्रिकेट में जब भी कोई बल्लेबाज टीम की कप्तानी कर रहा होता है तो उसपे डबल दारोमदार रहता है। आइए जानते है वनडे में कप्तानों द्वारा खेली गई सबसे लंबी पारियो के बारे में।

वीरेंद्र सहवाग

बतौर कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में सहवाग ने 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 2018 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रोहित ने इस पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 1999 में कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में तेंदुलकर ने 20 चौके और 3 छक्के मारे थे।

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के लिए कप्तानी करते हुए सनथ जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 189 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस कप्तानी पारी में जयसूर्या ने 21 चौके और 4 छक्के मारे थे।

विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विवियन रिचर्ड्स ने 1987 में विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 181 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में रिचर्ड्स ने 16 चौके और 7 छक्के मारे थे।

कपिल देव

भारत के महान कप्तानों में से एक कपिल देव ने भी 1983 में जिंबाब्वे के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में कपिल ने 16 चौके और 7 छक्के मारे थे।

सीन विलियम्स

जिम्बाब्वे के कप्तान सीन विलियम्स ने भी साल 2023 में यू.एस.ए के खिलाफ 174 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी में विलियम्स ने 21 चौके और 5 छक्के मारे थे।

बतौर कप्तान वनडे में सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों से जुड़ी यह स्टोरी अगर आपको पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में KKR के गेंदबाजों पर जमकर बरसे हैं ये 5 बल्लेबाज