IPL 2023 में सबसे लंबे छक्के मारने वाले 7 बल्लेबाज


By Prakhar Pandey30, Jan 2024 10:50 AMnaidunia.com

सबसे लंबे छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन में टीमों की भिड़ंत बेहद दिलचस्प होती है। आइए जानते है 2023 आईपीएल में सबसे लंबे छक्के मारने वाले 7 बल्लेबाजों के बारे में।

फॉफ डु प्लेसिस

आरसीबी के लिए खेलते हुए 2023 में फॉफ डु प्लेसिस ने सीजन का सबसे लंबा छक्का मारा था। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ डु प्लेसिस ने 115 मीटर का लंबा छक्का मारा था।

टिम डेविड

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए टिम डेविड ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 114 मीटर लंबा छक्का मारा था। टिम डेविड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है।

जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 112 मीटर का छक्का मारा था। इंग्लैंड का ये धुरंधर बल्लेबाज 2022 में ऑरेंज कैप भी जीत चुका है।

शिवम दुबे

शिवम दुबे ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सबसे लंबा छक्का मारा था। शिवम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 112 मीटर लंबा सिक्स मारा था।

रिंकू सिंह

आईपीएल 2023 की लाइमलाइट रहे रिंकू सिंह ने भी इस सीजन में लंबा छक्का मारा था। केकेआर के रिंकू ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 110 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

मार्कस स्टॉयनिस

लखनऊ सुपरजाइंट्स के मार्कस स्टॉयनिस ने 110 मीटर लंबा छक्का लगाया था। मार्कस स्टॉयनिस ने यह शॉट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मारा था।

आंद्रे रसेल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए आंद्रे रसेल ने 109 मीटर लंबा छक्का मारा था। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज