गणेश जी की पूजा में इन 3 मंत्रों का जाप करने से चमकती है किस्मत


By Prakhar Pandey31, Jan 2024 04:40 PMnaidunia.com

पूजा-पाठ

हिंदू धर्म में गणेश भगवान की सर्वप्रथम पूजा महत्व बताया गया है। आइए जानते है भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

जीवन की परेशानियां

गणपति भगवान को पूजने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। हर शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। हर कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश करके होती है।

बुधवार का दिन

बुधवार का दिन पूर्ण रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता अनुसार, इस दिन विधि विधान से गणपति बप्पा की पूजा की जाए तो वही सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

'ॐ गं गणपतये नमः'

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र के जाप से बप्पा अति प्रसन्न होते है। इस मंत्र के जाप से भगवान जातक के सभी विघ्न हर लेते है।

षडाक्षरी विशिष्ट मंत्र

'वक्रतुण्डाय हुं' षडाक्षर विशिष्ट मंत्र है, इस मंत्र का जाप बेहद लाभकारी होता है। इसके जाप से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

मंत्रों का जाप

बप्पा को प्रसन्न करने के लिए आप  'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' मंत्र का जाप भी कर सकते है। इस मंत्र का जाप आपके करियर के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा।

नौकरी और व्यापार

गणेश जी के इस मंत्र के जाप से नौकरी या व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी। साथ ही, सौभाग्य की प्राप्ति भी होगी। इस मंत्र के जाप से धन आने के नए मार्ग भी खुलेंगे।

शुद्ध आचरण

मंत्रों के जाप और पूजा-पाठ में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बप्पा की पूजा में चूक से वह क्रोधित भी हो सकते है। ऐसे में शुद्ध मन और सच्ची श्रद्धा से ही बप्पा की भक्ति करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Jyotish Tips: उंगलियां चटकाने से बिगड़ी सकती है आर्थिक स्थिति, जानें नुकसान