भगवान कृष्ण से सीखे जिंदगी जीने का सही तरीका


By Sahil07, Sep 2023 06:32 PMnaidunia.com

भगवान श्रीकृष्ण

श्रीकृष्ण का नाम सुनते ही सभी को उनकी बाल लीलाएं याद आ जाती हैं। हालांकि, भगवान कृष्ण को महाभारत के युद्ध में कुशल प्रबंधन करने के लिए भी जाना जाता है।

जिंदगी जीने के गुण

भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के दौरान जिंदगी जीने के कई गुण बताए हैं, जिन्हें फॉलो कर एक सफल और सुखद जीवन जीने में मदद मिलती है।

कर्म करने का उपदेश

युद्ध भूमि पर जब अर्जुन ने न लड़ने का फैसला लिया। उस समय भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्म करने का उपदेश देते हुए कहा कि कर्म ही पूजा है।

ईश्वर को समर्पित करें

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाते हुए कहा कि सब कुछ ईश्वर की इच्छा से ही होता है। व्यक्ति बस अपना कर्म करें और सब भगवान को समर्पित कर दें।

समय बलवान होता है

महाभारत में भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि समय बलवान होता है। जब कोई बात समझ न आए तो सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए।

समय बलवान होता है

महाभारत में भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि समय बलवान होता है। जब कोई बात समझ न आए तो सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए।

वर्तमान में रहें

श्रीकृष्ण से हमें वर्तमान में रहना भी सिखना चाहिए। कृष्ण को भविष्य के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने अपना पूरा ध्यान वर्तमान पर दिया था।

क्रोध नियंत्रित करें

श्रीकृष्ण का कहना है कि व्यक्ति की सभी परेशानियों के पीछे का कारण क्रोध होता है। क्रोध में व्यक्ति बुद्धि और विवेक से काम नहीं लेता है।

काम को न समझें छोटा

किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए। श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन का मार्गदर्शन करने का काम चुना, जबकि वह अकेले ही पूरा युद्ध जीत सकते थे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पति को हमेशा शक की नजरों से देखती हैं इन राशि की महिलाएं