हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का खास महत्व माना जाता है। कोई भी मांगलिक कार्य बगैर भगवान की पूजा किए सफल नहीं हो सकता है।
माना जाता है कि दिन की शुरुआत कुछ शुभ कार्यों के साथ करनी चाहिए। उठते ही तो भगवान की पूजा नहीं की जाती है, लेकिन स्नान करने के बाद खाना खाने से पहले देवी-देवताओं का ध्यान किया जाता है।
इस सवाल पर भी बात करेंगे कि किस भगवान की पूजा सुबह करनी चाहिए। खैर, पहले बात उन कार्यों की कर लेते हैं, जिन्हें सुबह के समय करना जरूरी होता है।
आमतौर पर लोग सुबह उठने के बाद अपने दैनिक कार्यों का विचार करते हैं। हालांकि, इंसान को सुबह उठते ही राधे-कृष्ण, सीता-राम जैसे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
सबसे जरूरी होता है कि सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। माना जाता है कि वहां कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है, जहां सूर्योदय से पहले झाड़ू लग जाएं।
सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना बेहद पवित्र होता है। जल चढ़ाते समय ‘ऊँ सूर्याय नम:’ का जाप करना भी बिल्कुल न भूलें।
सुबह के समय भगवान कृष्ण की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। इसके लिए पूजा की थाली में चंदन से स्टार बनाकर उसके नीचे ऊँ का चिन्ह बनाएं। इस थाली में बैठाकर भगवान को स्नान भी कराएं।
श्री कृष्ण का श्रृंगार करने के बाद उनकी पूजा करें। सबसे पहले भोग लगाएं और प्रणाम करें। इसके बाद भगवान की आरती उतारें और प्रार्थना करें।