भगवान कृष्ण के उपदेशों में बताया गया है कि सफलता के लिए मेहनत के साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
श्रीकृष्ण ने उपदेशों से पता चलता है कि सफल व्यक्ति को कुछ मूल मंत्रों को जहन में रखना पड़ता है। आइए जान लेते हैं इसके बारे में।
सफलता के लिए प्रयास करने वालों के हाथ कभी असफलता भी लगेगी। इसलिए आपको हताश होने की जगह मेहनत करने पर ध्यान देना चाहिए।
भगवान कृष्ण का कहना है कि व्यक्ति को अपने मन को काबू में रखना चाहिए। ज्यादा गुस्सा करने वाले व्यक्तियों का दुश्मन उनका क्रोध ही बन जाता है।
कृष्ण के उपदेश में बताया गया है कि मनुष्य को किसी भी स्थिति में निराश नहीं होना चाहिए। हर मुश्किल समय का सामना अपने आत्मविश्वास की बदौलत करें।
श्रीकृष्ण का कहना है कि हार और जीत जिंदगी का हिस्सा है। सफल व्यक्ति वही होता है, जो हार-जीत से कुछ जरूरी बातें सीख लें।
अगर आपके सामने कोई बड़ी चुनौती आ जाती है तो आपको समझदारी के साथ रणनीति बनाकर उसका सामना करना चाहिए।
श्रीकृष्ण का यह भी कहना है कि भविष्य की चिंता छोड़कर व्यक्ति को अपने वर्तमान को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।