व्यापार में लाभ के लिए भगवान शिव को लगाएं इन खास चीजों का भोग


By Sahil29, Apr 2024 09:25 AMnaidunia.com

सोमवार को करें पूजा

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की तमाम मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

भगवान शिव को लगाएं भोग

यदि आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कुछ खास चीजों का भोग लगाएं। आइए इन चीजों के बारे में जान लेते हैं।

भांग और धतूरा चढ़ाएं

सोमवार के दिन शिवलिंग पर भांग और धतूरा अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा से व्यापार में लाभ होगा।

दही और घी अर्पित करें

जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव को घी और दही अर्पित करें। ऐसा करने से आपको कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

हलवे का भोग लगाएं

माना जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव को सूजी या आलू के हलवे का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को लगाने से व्यक्ति की मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है।

चावल की खीर का भोग

सोमवार को पूजा करने के बाद भगवान शिव को चावल की खीर का भोग लगाना भी उत्तम माना जाता है। माना जाता है कि भगवान को चावल की खीर प्रिय होती है।

व्यापार में होगी तरक्की

सोमवार के दिन धतूरा, भांग, हलवा और चावल की खीर का भोग लगाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं, उनकी कृपा से व्यापार में लाभ होता है।

डिस्क्लेमर

भगवान शिव को भोग लगाने से जुड़ी जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि सोमवार के दिन भगवान शिव को क्या भोग लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुध अब चलेंगे सीधी चाल, 3 राशियों पर खूब बरसेगा पैसा