भोले नाथ को क्यों प्रिय है मदार का फूल? जानें


By Prakhar Pandey27, Jun 2023 01:50 PMnaidunia.com

सावन

सावन का महीना आ रहा है। ऐसे में भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। आज हम आपको बताएंगे कि भोले नाथ को आखिर क्यों प्रिय है मदार का फूल?

भोले बाबा

भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं को उन्हें चढ़ाने और सच्चे मन से उनकी भक्ति करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

विशेष कृपा

मदार का फूल और माला चढ़ाने से शांति और समृद्धि आती है। शिव जी की पूजा करते समय सफेद फूल अर्पित करने से भोले बाबा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते है।

संतान प्राप्ति

संतान प्राप्ति के लिए सावन के महीने में महादेव की पूजा करते समय मदार का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भोले बाबा बेहद प्रसन्न होते है और आपकी सभी परेशानियों को दूर करते है।

टोने टोटके

सावन के महीने में भोले बाबा की विधिवत पूजा करने और उन्हें मदार का फूल अर्पित करने से आपके घर से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां और जादू-टोने दूर होते है।

ॐ नम: शिवाय

शिवलिंग पर जल और मदार का फूल चढ़ाते हुए लगातार ॐ नम: शिवाय का जाप करते रहें। मान्यता है कि ऐसा करने से बाबा प्रसन्न होकर आपकी सभी परेशानियों को दूर करेंगे।

मोक्ष

मान्यताओं के मुताबिक शिव जी की पूजा में मदार के फूल को अर्पित करने से जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मदार के फूल को अर्क, आक और अकौआ भी कहते है।

अन्य फूल

मदार के अलावा कनेर, शमी, परिजात और धतूर का फूल भी भोले बाबा को अति प्रिय होते है। सावन के मास में जल चढ़ाते हुए शिवलिंग पर बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चाणक्य की तरह बुद्धिमान होते हैं ये चार राशि वाले