राम नवमी से 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा


By Kushagra Valuskar28, Mar 2023 02:52 PMnaidunia.com

राम नवमी

चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जो चैत्र नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन है।

दुर्लभ योग

इस साल रामनवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। इस बार राम जन्मोत्सव खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन दुर्लभ योग बन रहा है।

भगवान विष्णु

शास्त्रों के अनुसार भगवान राम की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह दिन भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।

बरसेगी कृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामनवमी के दिन से पूरे अप्रैल महीने में 5 राशियों के जातकों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

मेष

मेष राशिवालों के लिए राम नवमी बेहद खास रहने वाली है। भगवान विष्णु के साथ मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृष

वृष राशि के जातकों पर विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा होगी। रामनवमी के बाद नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा।

कर्क

राम नवमी के दिन से शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो सकती है। गुरु के गोचर के दौरान आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

सिंह

सिंह राशि का जातकों को श्रीराम का आशीर्वाद मिलने वाला है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है।

तुला

तुला राशि के जातकों को राम नवमी के दिन शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।

50 साल बाद बना खास योग, 4 राशियों को दिलाएगा सफलता