Lord Vishnu: इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं भगवान विष्णु, खूब पाते हैं धन दौलत


By Ekta Sharma16, Jan 2023 10:09 PMnaidunia.com

विष्णु जी की विशेष कृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के ऊपर किसी न किसी देवी देवता की कृपा होती है। इसी तरह कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के ऊपर भगवान विष्णु की असीम कृपा होती है। ऐसे में इन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। रोजाना विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भी श्री हरि विष्णु मेहरबान रहते हैं। इन्हें हर काम में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही नियमित रूप से भगवान विष्णु का पूजा करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि पर भी विष्णु जी की असीम कृपा होती है। इस राशि के जातकों अपनी मेहनत के बल से सफलता हासिल करते हैं। समाज में खूब नाम कमाते हैं।

तुला राशि

विष्णु जी की कृपा से इस राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलता है। जीवन में आने वाला हर दुख आसानी से कट जाता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रोजाना विष्णु चालीसा का पाठ करें।

Shani Gochar: जल्द ही होगा शनि का कुंभ में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा दोगुना फायदा