इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है, जो हमारे शरीर में शर्करा को कोशिकाओं में फैलने में मदद करता है और इस तरह यह ऊर्जा बनकर हमें शक्ति देता है।
कई बार लोगों का शुगर लेवल अचानक कम हो जाता है और स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में अगर उन्हें समय पर उपचार ना मिले तो परेशानी बढ़ सकती है।
लो शुगर लेवल को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। यह तब होता है जब आपके रक्त शर्करा का स्तर 70 मिलीग्राम / डीएल से कम हो जाता है।
घबराहट और कांपना, पसीना आना, ठंड लगना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, चिंता, कमजोरी, अचानक भूख लगने लगगे जैसे प्रमुख लक्षण दिखते हैं।
लो शुगर होने पर केला, सेब या संतरा के अलावा किशमिश का सेवन करना चाहिए। वहीं पीनट बटर, आइसक्रीम और चॉकलेट भी उपयोगी हो सकते हैं।
हाई फैट वाले फूड आइटम्स जैसे होल व्हीट की रोटी और अन्य फाइबर वाले खाद्य पदार्थ रक्त प्रवाह में अवशोषित होने में अधिक समय लेते हैं।