LSG vs CSK Preview: आज होगा आर-पार का मुकाबला


By Shivansh Shekhar19, Apr 2024 11:32 AMnaidunia.com

लखनऊ बनाम चेन्नई

आईपीएल 2024 में आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जेंट्स आमने सामने होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ में ही खेला जाएगा।

दोनों की टेबल स्थिति

दोनों टीमों के अंक तालिका की बात करें तो लखनऊ टेबल में 5वें नंबर पर है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे पायदान पर मौजूद है। सीएसके के 8 पॉइंट हैं।

घर में चुनौती देगी एलएसजी

मैच में तो यूं कहें कि चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि टीम को पिछले दो मैचों में केकेआर और दिल्ली से हार झेलनी पड़ी है।

लखनऊ के बल्लेबाज

लखनऊ की टीम का फॉर्म अच्छा रहा है। कप्तान केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज शानदार लय में हैं।

गेंदबाजी में हिट

वहीं, लखनऊ की गेंदबाजी देखें, तो मयंक यादव का खेलना तय नहीं है। ऐसे में समर जोशेप को टीम में लिया गया है जो तेज गेंदबाज हैं।

सीएसके के हौसले बुलंद

वहीं, टीम चेन्नई की बात करें तो उनके खिलाड़ियों के हौसले सातवें आसमान पर है क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को उनके घर में हराया था।

बल्लेबाजी में धार

चेन्नई की बल्लेबाजी में धार है जो लखनऊ की गेंदबाजी क्रम को बिगाड़ सकती है। शिवम दुबे, ऋतुराज, रहाणे, धोनी, रचिन सभी खिलाड़ी लय में हैं।

हेड टू हेड

हेड टू हेड में दोनों टीमों का रिकॉर्ड तगड़ा रहा है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ 3 मैच खेले हैं और एक मैच लखनऊ तो एक चेन्नई ने जीता है। वहीं, एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL के इतिहास में एक साथ हैट्रिक विकेट और शतक जड़ने वाले खिलाड़ी