शनि देव इन तारीखों पर जन्मे लोगों को बनाते हैं करोड़पति


By Shivansh Shekhar21, Feb 2024 01:30 PMnaidunia.com

शनि देव की नजर

न्याय के देवता जब किसी के ऊपर अपनी अच्छी नजर डालते हैं तो उनका जीवन धन्य हो जाता है। जिस पर उनकी कृपा हो वो कभी कंगाल नहीं होता है।

किस दिन जन्में लोगों पर कृपा?

क्या यह आप जानते हैं कि किस तारीख पर जन्में लोगों पर न्याय के देवता शनि देव की कृपा होती है। शनि की कृपा के चलते ही शत्रु इनका बाल बांका नहीं कर पाते हैं।

इस तारीख पर जन्म

ज्योतिष विदों ने यह बताया है कि किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का संबंध शनि देव से होता है।

शनि की दया दृष्टि

कहते हैं कि जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, उन पर शनि की दया दृष्टि बनी रहती है। एक बार सफलता हाथ लगने पर मुड़कर नहीं देखते हैं।

कैसा होता है स्वभाव?

अब हम आपको यह बताते हैं कि 8, 17 या 26 तारीख पर जन्म लिए लोगों का हावभाव कैसा होता है और आगे चलकर कैसा बनता है?

बेहद शांत स्वभाव

मूलांक 8 वाले लोगों का स्वभाव बेहद ही शांत होता है। ये लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हैंडल करने में माहिर होते हैं।

मुसीबतों से लड़ना

मूलांक 8 वाले लोगों को मुसीबतों से अच्छी तरह लड़ना आता है। ये लोग दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाते हैं। एक बार किसी काम में लग जाएं तो पूरा करके ही छोड़ते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मुख्य द्वार पर लगाएं ये 3 तस्वीरें, मिलेगा लाभ