हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाना शुभ माना जाता है। पौधे से घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगते है। आइए जानते है घर के मुख्य द्वार पर किन पौधों को लगाना शुभ होता है।
तुलसी के पौधे पर मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे को मुख्य द्वार पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को मुख्य द्वार पर लगाना भी शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
जैस्मिन का प्लांट बेहद ही खुशबूदार और पॉजिटिव ऊर्जा वाला होता है। जैस्मिन के पौधे को मुख्य द्वार पर लगाने से काफी लाभ होते हैं।
फर्न प्लांट काफी लकी माना जाता है। फर्न प्लांट को मुख्य द्वार पर लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शमी के पौधे पर देवी-देवताओं का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है।