घर में कुछ पौधों का रखना शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं कि घर के लिए कौन-से 4 पौधे शुभ माने जाते हैं-
हिंदू धर्म में मनी प्लांट को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
वास्तु के अनुसार, बैंबू के पौधे को सुख,-समृद्धि, शांति और सफलता का प्रतीक माना गया है। साथ ही, इसे घर में लगाने से धन में वृदि होती है और यह सकारात्मक ऊर्जा को खीचता है।
वास्तु के अनुसार, स्नेक प्लांट को लकी माना जाता है और इसे घर में गाने से नजर दोष कम होता है। साथ ही, इस पौधे को लिविंग रूम में लगाना चाहिए।
एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरा है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और यह चेहरे व बालों के लिए लाभकारी माना गया है।
चमेली का फूल मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। यह फूल जीवन में मानसिक शांति लाता है और इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर के लिए ये 4 पौधे शुभ माने जाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM