ज्योतिष शास्त्र में कोमल पैर वाले व्यक्ति को भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी पूरे जीवन मजबूत रहती है।
जिन लोगों के पैरों की उंगलियां सीधी होती हैं और पैरों पर पसीना नहीं आता है, उन्हें भी भाग्यशाली बताया गया है। ऐसे लोगों को पूरे जीवन भाग्य का साथ मिलता है।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कोमल पैरों वाले इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। मान्यता है कि ऐसे लोगों के घर में नकारात्मकता भी वास नहीं करती है।
कोमल पैरों वाले इंसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। इन्हें जीवन में समय-समय पर धन लाभ के शानदार मौके भी प्राप्त होते रहते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कोमल पैरों वाले इंसान रॉयल जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। भाग्य का साथ मिलने की वजह से उनकी यह इच्छा पूरी भी हो जाती है।
कोमल पैरों वाले इंसान दूसरों के लिए भी भाग्यशाली साबित होते हैं। ऐसे व्यक्ति के पार्टनर को भी सुख-सुविधाओं का अभाव नहीं रहता है।
ऐसे पैरों वाले इंसान का जीवन मजेदार माना जाता है। ये आसपास के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश में हमेशा लगे रहते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
यहां हमने जाना कि किस तरह के पैरों वाले लोग आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ