चंद्र ग्रहण का इन 12 राशियों पर क्या होगा असर?


By Prakhar Pandey28, Oct 2023 03:32 PMnaidunia.com

चंद्रग्रहण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का असर आम जनमानस की जिंदगी पर भी पड़ता हैं। आइए जानते हैं इस ग्रहण का राशियों पर क्या असर पड़ने वाला हैं।

सूतक काल

सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा। अगले दिन 29 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर यह ग्रहण खत्म होगा। ग्रहण काल के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए।

मेष और वृष राशि

ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वालों को मानसिक अशांति और चोट लगने की संभावना है। इस राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। वही वृष राशि वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क और मिथुन राशि

कर्क राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान यह राशि वाले अपने गुस्से पर परिवर्तन करें। मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि वालों को इस ग्रहण के दौरान इसके नेगेटिक प्रभाव के चलते महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। बच्चों की टेंशन भी बढ़ सकती है। कन्या राशि वालों के जातकों को चंद्रग्रहण के दौरान खुशियां प्राप्त होंगी।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला रशि के जातकों का ग्रहण के प्रभाव के चलते जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के जातक बीमारी का शिकार हो सकते है।

मकर और धनु राशि

मकर राशि के जातकों को भौतिक सुख और संपत्ति का सुख मिलने की संभावना है। वहीं धनु राशि के जातकों का ग्रहण के प्रभाव के चलते अपमान और विवाद पनप सकता हैं।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि के जातकों को अटके हुए आर्थिक लेन-देन से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मान रशि वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेंगशुई के ये टिप्स चमका देंगे किस्मत