चैत्र नवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा


By Kushagra Valuskar2023-03-16, 13:11 ISTnaidunia.com

चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। इस वर्ष की नवरात्रि की शुरुआत शुभ योग के साथ होगी।

मां दुर्गा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा नाव से आ रही हैं। देवी का नाव से आना बहुत ही शुभ माना जाता है।

प्रमुख त्योहार

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार 9 दिनों तक चलता है।

हिंदू नववर्ष

पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।

मां दुर्गा के नौ स्वरूप

नवरात्रि में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूपों की पूजा की जाती है।

मिथुन

मां दुर्गा की कृपा से आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कर्क

इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या

वाहन या मकान खरीदना शुभ रहेगा। व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय शुभ साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।

सिंह

सिंह राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन राशि

मां दुर्गा की कृपा से भाग्य उज्ज्वल होने वाला है। धन का निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। करियर संबंधी मामलों में निर्णय लेना उचित रहेगा।

गर्मियों में खीरा खाने के 5 फायदे आप भी जानें