इन 4 राशि के लोगों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्‍मी की कृपा


By Navodit Saktawat2022-10-13, 13:01 ISTnaidunia.com

वृषभ राशि

शुक्र वृष राशि का स्वामी है। यह राशि चक्र में दूसरे नंबर पर आता है। इन्‍हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव में धन, वैभव आता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोगों का जीवन हमेशा सुख और सुविधा से भरा रहता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि के लोग धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत साहसी, निडर और मेहनती होते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। मंगल के प्रभाव के कारण ये लोग बहुत मेहनती, ऊर्जावान और जोश से भरपूर होते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग अक्‍सर रोजगार की बजाय नौकरी करना पसंद करते हैं। इन्‍हें अच्‍छी और शानदार आय वाली नौकरी मिलती है।

तुला राशि

कहा जाता है कि तुला में यदि उच्‍च का शनि हो तो ऐसे जातकों पर धन की वर्षा होती है। ये लोग जिस काम में हाथ डाल दें, वह सफल हो जाता है।

Pooja Hegde: बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देती है पूजा हेगड़े की अदाकारी