टेलीविजन के लोकप्रिय शो अनुपमा की काव्या बनकर फेमस होने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने आज घर-घर में अपनी अलग ही पहचान बना ली है।
अनुपमा सीरियल लोगों का काफी पसंदीदा शो है। इस शो के एक-एक किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। अनुपमा की काव्या के खूबसूरती के बड़े चर्चे हैं।
काव्या यानी कि मदालसा शर्मा रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और हॉट हैं। मदालसा एक बिंदास लाइफ जीती हैं। वे अपने तरह-तरह के फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि मदालसा बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा ने बहुत कम समय में ही टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।
अनुपमा सीरियल में मदालसा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। मदालसा भी अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।