नए साल में मध्य प्रदेश जा रहे हैं? कम बजट में घूम सकते हैं ये 7 जगहें


By Prakhar Pandey14, Dec 2023 12:50 PMnaidunia.com

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के अंदर काफी सुंदरता बसी हुई है। आइए जानते है नए साल में एमपी जा रहे लोगों के लिए घूमने के लिए 7 बेस्ट जगहों के बारे में।

पचमढ़ी

समृद्ध इतिहास को समेटे हुए पचमढ़ी घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन है। मध्य प्रदेश में कम पैसे में घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

महाकालेश्वर मंदिर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर का विशेष महत्व है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर भी एक खास धार्मिक जगह है। यहां पर प्रसिद्ध कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है।

ग्वालियर

महलों और मंदिरों के लिए फेमस ग्वालियर भी मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। पर्यटन स्थल के लिए यहां पर पुराने समय के किले मुख्य आकर्षण केंद्र है।

खजुराहो

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित खजुराहो मंदिर विश्व धरोहरों स्थलों की सूची में शामिल है। एमपी में घूमने जाने के लिए यह भी एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकती हैं।

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर से कुछ किलोमीटर दूर भेड़ाघाट जलप्रपात बेहद सुंदर दिखता है। यह जलप्रपात आपको बेहद आंतरिक शांति देगा।

उदयगिरि गुफाएं

मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में स्थित उदयगिरि गुफाएं भी घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध जगह है। यहां पर 20 रॉक कट गुफाओं का संकलन है। प्राचीन समय से यहां पर कई हिंदू मूर्तियां भी हैं।

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल झीलों का शहर माना जाता है। यहां पर आप रात में झीलों का आनंद उठा सकते है। भोपाल में आप ट्राइबल म्यूजियम भी घूम सकते है।

ट्रेवल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में घूमने के लायक हैं दिल्ली के आसपास की ये 4 जगहें