माघ माह में पड़ रहें ये व्रत और त्योहार, जानें लिस्ट


By Prakhar Pandey09, Jan 2024 08:30 AMnaidunia.com

माघ माह

माघ माह का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इस माह में गंगा स्नान करने से खास लाभ मिलता है। आइए जानते है माघ माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में।

लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी

29 जनवरी को लंबोदर संकष्टी चतुर्थी पड़ने वाली है। इसके बाद फरवरी के माह में भी मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी 2 फरवरी को है।

एकादशी और प्रदोष

6 फरवरी को षटतिला एकादशी, 7 फरवरी को प्रदोष व्रत, 8 फरवरी को मेरु त्रयोदशी और इसी तारीख को शिवरात्रि भी पड़ रही है।

मौनी और दर्श अमावस्या

मौनी अमावस्या और दर्श अमावस्या 9 फरवरी को पड़ रही है। इन दोनों अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहा जाता है। 10 फरवरी से माघ गुप्त नवरात्रि से शुरू होंगे।

13 और 14 फरवरी

विनायक चतुर्थी 13 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले है। वसंत पंचमी और स्कंद षष्ठी भी 14 फरवरी को पड़ रही है।

16, 17 और 18 फरवरी

रथ सप्तमी और भीष्म अष्टमी 16 फरवरी को पड़ने वाली है। इसी दिन नर्मदा जयंती भी पड़ रही है। इसी दिन मासिक कार्तिगाई भी मनाई जाने वाली है। 17 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी और 18 फरवरी को रोहिणी व्रत होगा।

19, 20, 21 और 24 फरवरी

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। जया एकादशी और भीष्म द्वादशी 20 को पड़ रही है। वही 21 फरवरी को प्रदोष व्रत होगा। वहीं 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती होगी।

24, 25 और 28 फरवरी

24 फरवरी को ललिता जयंती, मासी मागम, माघ पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा व्रत पड़ेगा। 25 फरवरी को फाल्गुन माह से हो रही है। 28 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पड़ रही है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मुख्य द्वार पर न रखें ये 5 चीजें, वरना उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी