माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सूर्यदेव की आराधना की जा जाती है।
मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और उसके तट पर दान-पुण्य करने से जीवन से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं।
पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए नारायण कवच, गजेंद्र मोक्ष या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करने से जीवन के सभी दु:ख दूर होते हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी।
माघ पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र देवता को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है।