इस बार माघ पूर्णिमा कल यानी 24 फरवरी 2024 को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन दान पुण्य का एक अलग ही महत्व बताया गया है।
पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने और पूजा पाठ करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही कई शुभ कार्य भी इस दिन किए जाते हैं।
इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन गाय को ये चीज़ें अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन गाय माता को क्या खिलाएं?
माघ पूर्णिमा के दिन गाय माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। साथ ही कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
पूर्णिमा के इस खास अवसर पर गाय माता को तिल का लड्डू खिलाना चाहिए। कुंडली में मौजूद शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।
माघ पूर्णिमा के दिन गाय को चना खिलाने से गुरु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। परिवार में भी शांति आती है।
माघी पूर्णिमा पर गाय को हरा चारा खिलाने से बुध दोष के प्रभाव से राहत मिलती है। साथ ही घी से बनी चीजों को भी गौ को खिलाना चाहिए।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।