माघ पूर्णिमा पर धन प्राप्ति का बनेगा अद्भुत संयोग, 4 उपाय बनाएंगे लखपति


By Shivansh Shekhar21, Feb 2024 02:30 PMnaidunia.com

माघ पूर्णिमा कब है?

इस वर्ष माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को पूरे देश में मनाया जायेगा। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का महत्व काफी ज्यादा होता है।

पूर्णिमा पर दान पुण्य

व्रत के अलावा माघ पूर्णिमा का स्नान और दान 24 फरवरी शनिवार को होगा। इस माघ पूर्णिमा के दिन धन प्राप्ति के लिए अद्भुत प्रयोग बन रहा है।

बनेगा योग

माघ पूर्णिमा के दिन शोभन योग बन रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व देव शुक्र हैं और कर्क राशि चंद्रमा का है। पूर्णिमा को चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने का महत्व है।

धन में वृद्धि

इस साल माघ पूर्णिमा के दिन आप आसान ज्योतिष उपाय करके धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि आदि का वास होता है। यह धन लाभ दिलाता है।

शुक्रवार को व्रत

माघ पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। शुक्रवार और पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शुक्रवार को लक्ष्मी माता का व्रत रखते हैं।

चंद्रदेव की पूजा

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा कर्क राशि में होगा। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ही है। पूर्णिमा को चंद्र देव की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अश्लेषा नक्षत्र

माघ पूर्णिमा वाले दिन अश्लेषा नक्षत्र बनेगा। उसके स्वामी बुध ग्रह है। बुध के शुभ प्रभाव से करियर, बिजनेस आदि में उन्नति होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि देव इन तारीखों पर जन्मे लोगों को बनाते हैं करोड़पति