महालक्ष्मी व्रत के दिन किन चीजों का लगाएं भोग?


By Ayushi Singh06, Sep 2024 12:52 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में धन की माता लक्ष्मी का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से घर में वास करती है और कृपा बनाए रखती है। आइए जानते हैं कि महालक्ष्मी व्रत के दिन किन चीजों का लगाएं भोग-

पान

महालक्ष्मी व्रत के दिन पान चढ़ाना शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान  परिवार के साथ पान का भोग लगाने से सारी मनोकामना पूरी होती है।

मखाना

मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाना पवित्र माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।

खीर

मां लक्ष्मी को खीर बेहद पसंद है। खासकर, चावल की खीर का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

बताशा

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजें बहुत पसंद है। इसलिए बताशा का भोग लगाने से माता लक्ष्मी सारी मनोकामना पूरी होती है।

नारियल

मां लक्ष्मी को नारियल अर्पण करना शुभ माना जाता है। यह फल उन्हें बेहद प्रिय है। इससे पूजा के समय अर्पित करना अच्छा माना जाता है।

विधि-विधान से करें पूजा

माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है। उनकी कृपा पाने के लिए पूजा में उनके मनपसंद का भोग लगाना जरूरी होता है।

महालक्ष्मी व्रत के दिन इन चीजों का भोग लगाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

श्री राधा अष्टमी पर जरूर खरीदें ये चीजें, विवाह के बनेंगे योग