Maha Shivaratri: महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक समस्या
By Shailendra Kumar
2023-01-30, 20:43 IST
naidunia.com
आ रहा है महाशिवरात्रि पर्व
हर साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार ये 18 फरवरी को है।
शिवरात्रि का विशेष महत्व
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन जलाभिषेक से शिव जल्द प्रसन्न होते हैं।
रोजगार में तरक्की के उपाय
अगर नौकरी में वेतन कम हो या व्यापार में नुकसान हो, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें।
आर्थिक समृद्धि के उपाय
आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार 'ऊं नम: शिवाय' का जाप करते हुए चांदी के पात्र से भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
धन में वृद्धि के उपाय
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दही से रुद्राभिषेक करें। इससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी।
परिवार में सुख-शांति के उपाय
महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी।
मनोकामना पूर्ति के उपाय
किसी खास मनोकामना की पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन शहद और घी से अभिषेक करें। शिव की विशेष कृपा मिलेगी।
Esha Gupta: ईशा गुप्ता की बोल्ड फोटोज ने फैंस के उड़ाए होश
Read More