फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। आइए जानते है किस दिन पड़ रही है महाशिवरात्रि और कैसे करें पूजा?
महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त पूरे दिन चारों प्रहर महादेव की पूजा में लीन रहते है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च को पड़ रही है।
8 मार्च को रात्रि 9 बजकर 57 मिनट से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी और 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन रुद्राभिषेक भी किया जाता है।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के पर्व पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन रुद्राभिषेक करने से माता पार्वती और भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते है।
रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना रुद्राभिषेक में अभिषेक का अर्थ स्नान करना होता है। रुद्राभिषेक में जल, घी, दूध, दही और शहद का उपयोग किया जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
इस पर्व पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही, कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से सभी रोग-दोषों में छुटकारा मिलता है। दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति और वाहन की प्राप्ति होती है।
नौकरी में तरक्की और अधिक कमाई के लिए घी और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही, सुगंधित जल से अभिषेक करने से भी सभी रोग दूर होते है।
दूध और सरसों के तेल से अभिषेक करने से संतान प्राप्ति का योग बनता है। वहीं सरसों के तेल का अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश भी होता है।
महाशिवरात्रि के पर्व पर बनी यह स्टोरी पसंद आई हो तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ