Maha Shivratri 2023 : शिवरात्रि पर करें भोलेनाथ के दर्शन, होंगे कष्ट दूर
By Dheeraj Bajpai2023-02-14, 13:39 ISTnaidunia.com
गुप्तेश्वर जहां भोलेनाथ गुप्त रूप से करते हैं निवास
गुप्तेश्वर शिव मंदिर शहर की दक्षिण की ओर स्थित है। यहां पर 'ईश्वर का गुप्त वास' है। शिवशंकर से प्रार्थना करें पूरी होंगी मनोकामनाएं
जबलपुर की शान कचनार सिटी
76 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन को दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों समेत नंदी की प्रतिमा भी स्थापित है।
बांदकपुर का श्री जागेश्वर धाम
श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर या बांदकपुर का शिव मंदिर दमोह के पास स्थित है। यहां शिव और पार्वती दोनों के अलग-अलग मंदिर हैं। प्राचीन बावली भी है।
रांझी के मानेगांव का कैलाशधाम
जबलपुर में रांझी के निकट मानेगांव में कैलाशधाम शिव मंदिर में प्राचीन शिवलिंग है। दर्शन करने से मन को विशेष शांति मिलती है।
मझौली के कटाव का शिव मंदिर
यह मंदिर जबलपुर के मझौली में स्थित है। प्रकृति के बहुत ही सुंदर दृश्य दिखते हैं। दूर से ही सुंदर घाटियां दिखने लगती हैं। बरसात में हरियाली से भरा रहता हैं।
दर्शन मात्र से मिलती है ऋण से मुक्ति
मान्यता है कि डिंडौरी के कुकर्रामठ मंदिर में पूजा और दर्शन से पितृ-ऋण ,देव-ऋण और गुरु-ऋण से मुक्ति मिलती है। नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोग भी दर्शन करने के लिए आते हैं।
Back Pain: पुरुषों में कमर दर्द होने का है ये कारण, जानिए बचाव के तरीके