maha Shivratri 2023 इन पांच चीजों के बासी होने पर भी कर सकते हैं ईश्वर को अर्पित


By Dheeraj Bajpai2023-02-15, 09:01 ISTnaidunia.com

बासी बेलपत्र से भी प्रसन्‍न होते हैं भोलेनाथ

महादेव जी का अत्यंत प्रिय बेलपत्र कभी पास नहीं हो ताे चढ़े हुए बेलपत्र को धोकर दोबारा शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। शिवशंकर प्रसन्‍न हो जाएंगे।

बेल का फल भी चढ़ा सकते हैं दोबारा धोकर

बेल का फल भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। पूजा के समय ताजा नहीं मिले तो चढ़े हुए फल को ही आप धोकर दोबारा शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।

गंगाजल बासी भी होता है पवित्र

गंगाजल अत्याधिक पवित्र होता है। कभी भी बासी और खराब नहीं होता है। सालों साल और पुराना ही क्यों न हो जाए।

कभी बासी नहीं होता है कमल का फूल

एक ही फूल को पांच बार तक धोकर माता लक्ष्‍मी को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भी धन की देवी प्रसन्‍न होती हैं।

तुलसी के बासी पत्ते भी होते हैं गुणकारी

तुलसी के पत्ते भी बासी नहीं होते हैं। 10 दिनों तक एक ही तुलसी का पत्ता धोकर पूजा में उपयोग कर सकते हैं।

Mahashivratri: इन उपायों से करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न, पूरी होगी मनोकामना