महाशिवरात्रि पर ये 5 चीजें न खरीदें, जीवन होगा कष्‍टकारी


By Ram Janam Chauhan21, Feb 2025 09:00 PMnaidunia.com

सभी शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस विशेष दिन पर भूलकर भी ये 5 चीजें ना खरीदें। ऐसा करने से आपके जीवन में दुख बढ़ सकता है।

महाशिवरात्रि पर काले कपड़े ना खरीदें

महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर किसी भी शिव भक्त को काले रंग का कपड़ा पहनना या खरीदने से बचना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर लोहा ना खरीदें

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूलकर भी लोहा या किसी धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इससे आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

महाशिवरात्रि पर चमड़े की वस्तुएं ना खरीदें

मान्यताओं के अनुसार, अगर आप महाशिवरात्रि के दिन चमड़े से बनी हुई कोई भी वस्तु खरीदते हैं, तो इससे भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर टूई हुईं वस्तुएं ना खरीदें

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी टूटी हुईं वस्तुएं ना खरीदें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

महाशिवरात्रि पर मदिरा ना खरीदें

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन मदिरा खरीदने और सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अगर आप इस दिन इसका सेवन करते हैं, तो जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

महाशिवरात्रि पर क्या खरीदें?

इन दिन आप भगवान की शिव की मूर्ति, फोटो, शिवलिंग,बेलपत्र, धतूरा, भांग, गंगाजल, रुद्राक्ष और शुद्ध घी खरीद सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

जेड प्लांट घर में कहां लगाना चाहिए? मिलते हैं 5 फायदे