भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है और उनकी पसंद की चीजें अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से क्या होता है-
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना को भी पूरी करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से धर्म की प्राप्ति होती है और इससे भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।
शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और इससे जीवन में व्यक्त गलत कामों से बचाता भी है।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से व्यक्ति को जीवन में धन लाभ होता है और इससे पैसों की तंगी भी दूर होने लगती है।
शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे खुशियों का आगमन भी होता है।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से परिवार में सुख-शांति का वास होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
इन कारणों से शिवलिंग पर इत्र चढ़ाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM