महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद शुभ और अच्छा माना जाता है। ऐसे में इस दिन आपको इन भोजनों का सेवन करना चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन फल का सेवन करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप केला, पपीता, सेब, अनार और अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
इस दिन साबूदाना की खिचड़ी, टिक्की और खीर को खा सकते हैं। इन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होने के कारण शरीर को एनर्जी मिलती है।
महाशिवरात्रि के दिन पनीर, दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। ये पौष्टिक होने के साथ और शरीर को ताकत देने का काम करती हैं।
महाशिवरात्रि पर अगर आपको हल्का और पौष्टिक भोजन करने का मन है, तो ऐसे में मखाने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
शरीर में नमी और एनर्जी रखने के लिए ज्यादा पानी का सेवन करें। ऐसे में नारियल पानी का पीना लाभदायक हो सकता है।
महाशिवरात्रि के दिन चीनी का सेवन करने से बचें। ऐसे में शहद या गुड़ का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com