यह भारत को एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है। ज्यादातर पुरातात्विक विशेषज्ञ का मानना है कि महाभारत में उल्लेखित घटना सच में घटित हुई थी।
महाभारत में द्रौपदी एक ऐसा चरित्र है, जिसके बारे में जितना भी लिखा जाए वो कम ही है। चलिए जान लेते हैं कि द्रौपदी सबसे ज्यादा प्रेम किससे करती थी।
शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि प्राचीन काल में विवाह के लिए स्वयंवर हुआ करता था। द्रौपदी को स्वयंवर में अर्जुन ने जीता था और विवाह कर घर ले गए थे।
माता कुंती के आदेश पर अर्जुन ने द्रौपदी को पांडवों के बीच बांट दिया। इस वजह से द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी।
महाभारत में कई परिस्थितियों को देखने के बाद पता चलता है कि द्रौपदी अर्जुन से सबसे ज्यादा प्रेम करती थी। हालांकि, वह पत्नी के तौर पर सभी पांडवों का सम्मान करती थी।
द्रौपदी तो अर्जुन से प्रेम करती थी, लेकिन अर्जुन ने द्रौपदी के बाद भी कई प्रेम विवाह किए। इसमें सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा का नाम शामिल है।
द्रौपदी को सबसे ज्यादा प्यार भीम करते थे। दरअसल, इसका अंदाजा द्रौपदी के लिए भीम के किए कार्यों से लगाया जा सकता है।
अज्ञातवास के दौरान भीम ने ही सबसे ज्यादा द्रौपदी का ध्यान रखा था। इससे भी पता चलता है कि वह सबसे ज्यादा प्रेम द्रौपदी से करते थे।