मार्च के महीने में ओटीटी पर धाक जमाएंगे ये इंडियन वेब शोज


By Prakhar Pandey04, Mar 2024 09:53 PMnaidunia.com

धमाकेदार मार्च

मार्च का महीना काफी ओटीटी फैंस के लिए दमदार रहने वाला है। आइए जानते है मार्च के महीने में ओटीटी पर कौन-कौन सी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है?

महारानी का नया सीजन

हुमा कुरैशी, अमित सियाल, विनीत कुमार और प्रमोद पाठक स्टारर महारानी का तीसरा सीजन 7 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो का निर्माण सुभाष कपूर ने किया है।

शो टाइम

8 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शो टाइम वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन लीड रोल में हैं।

लुटेरे

22 मार्च से लुटेरे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सरवाइवल सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे है। रजत कपूर इस शो में लीड रोल में होंगे।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च से द ग्रेट इंडियन कपिल शो आने वाला है। यह शो शनिवार और रविवार रात आठ बजे प्रसारित होगा। इस शो में कपिल और सुनील ग्रोवर लंबे समय बाद साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

दो शोज रिलीज होने की संभावना

पंचायत सीजन 3 और मिर्जापुर 3 के भी मार्च में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स ने अब तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

रिलीज हो चुके शोज

मार्च में अब तक दो वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। 1 मार्च को नेटफ्लिक्स पर मामला लीगल है स्ट्रीम हो चुकी है, वहीं सनफ्लावर 2 भी एक मार्च से जी5 पर रिलीज हो चुका है।

मोस्ट अवेटेड शो

वैसे तो फैंस हर शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करते है। लेकिन, कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर की वापसी का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

ओटीटी रिलीज से जुड़ी यह स्टोरी आपको जानकारीपूर्ण लगी तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फ्लॉप साबित हुई इन स्टार्स की कमबैक फिल्में