यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये 18 फरवरी को मनाया जाएगा।
इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन कुछ नियमों का अवश्य ध्यान रखें।
महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े ना पहनें। इस दिन काले वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।
शिव का अभिषेक हमेशा शुद्ध धातु के पात्र यानी चांदी, कांसे या पीतल के लोटे से करें। स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग ना करें।
शिवलिंग बेलपत्र चढ़ाते समय इसका डंठल आपकी तरफ होना चाहिए। कटे-फटे बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए।
शिवरात्रि पर भोलेनाथ को सफेद फूल और बेर जरूर अर्पित करें। बेर को चिरकाल का प्रतीक माना जाता है।