Mahashivratri 2023: यहां करें इंदौर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन


By Hemraj Yadav2023-02-14, 14:02 ISTnaidunia.com

भूतेश्वर महादेव मंदिर

इंदौर के पंचकुइया स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर 300 साल पुराना है। यहां श्मशान घाट पर महादेव विराजमान हैं। यहां नर्मदा से निकले स्वयंभू शिवलिंग की स्थापना की गई है।

श्मशान घाट पर विराजे

भूतेश्वर मंदिर में भगवान के सामने एक बड़ी खिड़की बनाई गई है और मुक्तिधाम की दीवार में एक खिड़की बनाई गई है, ताकि महादेव के सामने अंतिम संस्कार किया जा सके।

गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर

इंदौर के परदेशीपुरा स्थित गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर (शिवधाम) में एक साथ बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होते हैं। यहां ज्योतिर्लिंग के साथ चारों धामों के देवता भी विराजमान हैं।

देवगुराड़िया शिव मंदिर

इंदौर के नेमावर रोड पर स्थित देवगुराड़िया शिव मंदिर भक्तों के बीच आस्था का केंद्र है। यह मंदिर होलकर राज्य के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस स्थान को गरुड़ तीर्थ के नाम से भी जानते हैं।

अहिल्या बाई ने करवाया था जीर्णोद्धार

देवी अहिल्या बाई 1784 में महेश्वर से इंदौर प्रवास के दौरान दर्शन के लिए देवगुराडि़या शिव मंदिर आई थीं। उन्होंने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।

इंद्रेश्वर महादेव मंदिर

पंढरीनाथ चौराहे स्थित इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर इंदौर शहर का नाम इंदूर रखा गया था। बताते हैं इंदौर चार हजार साल पुराना है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार तुकोजीराव प्रथम ने कराया था।

जलसंकट दूर करते हैं महादेव

जब इंदौर में पानी का संकट होता है, तो नगरवासी इंद्रेश्वर महादेव की शरण लेते हैं और उसे जलमग्न कर देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जलसंकट से मुक्ति मिलती है और अच्छी वर्षा होती है।

गुटकेश्वर महादेव मंदिर

किला मैदान में गुटकेश्वर महादेव मंदिर है। इसकी स्थापना 1851 में हुई थी। वर्तमान में जहां कॉलेज है, वहां सेना की छावनी थी। युद्ध में जाने से पूर्व सैनिक गुटकेश्वर महादेव को प्रणाम करते थे।

Morning Mantra: सुबह इन मंत्रों को पढ़कर दिन को बनाएं शुभ