भगवान शिव को समर्पित शिवरात्रि के व्रत का खास महत्व होता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व कल यानी 8 मार्च को मनाया जाएगा।
पहली बार व्रत रखने वालों को महाशिवरात्रि के व्रत से जुड़े नियमों की जानकारी जरूरी होनी चाहिए। माना जाता है कि कुछ गलतियां करने से व्रत का फल भी नहीं मिलता है।
शिवरात्रि का व्रत रखने वालों को फलहार एक समय ही करना चाहिए। ऐसा भूलकर भी न करें कि आप पूरे दिन कुछ न कुछ खा रहे हैं।
महाशिवरात्रि के व्रत में आप सिंघाड़े का हलवा, उबले हुए आलू, कुट्टू आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि जितना कम खाया जाए उतना बेहतर होता है।
पहली बार व्रत करने वालों को पता होना चाहिए कि ज्यादातर उपवास में गेहूं या चावल खाने की मनाही होती है। इसके अलावा साबुत अनाज से बनी चीजों को भी न खाएं।
शिवरात्रि का व्रत रखने का खास उद्देश्य शिवजी की कृपा हासिल करना होता है। ऐसे में दिन के समय सोने की जगह आप भोलेनाथ का ध्यान कर सकते हैं।
व्रत के दिन स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा करें। बता दें कि भोलेनाथ की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है।
अब सबसे अहम सवाल है कि शिवरात्रि व्रत का क्या लाभ मिलता है। दरअसल, इस व्रत को रखने से धन, सम्मान और सुख-शांति में वृद्धि होती है।
पहली बार व्रत रखने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ