इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को पूरे देश में मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का महत्व कई गुणा ज्यादा है और भगवान शिव की पूजा होती है।
इस बार का महाशिवरात्रि काफी ज्यादा शुभ और पॉवरफुल माना जा रहा है क्योंकि इस बड़े दिन पर 4 अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।
4 बड़े और पॉवरफुल संयोग बनने के कारण महाशिवरात्रि का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस दिन धूमधाम से शिव जी की पूजा की जाएगी।
इस दिन जो व्यक्ति मन और श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करता है वह धन और धान्य से युक्त हो जाता है। साथ ही उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
आखिर ये 4 बेड संयोग क्या बन रहे हैं उसके बारे में जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है। आइए हम आपको उन संयोग के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे पहले महाशिवरात्रि पर बनने जा रहा है जो सुबह 6 बजकर 38 मिनट से लेकर रात के 10 बजकर 41 मिनट तक होगा।
इसके अलावा शिव योग 9 मार्च, सिद्ध योग 9 मार्च 12 बजकर 46 एएम से रात 8 बजकर 32 पीएम तक है। इसके साथ श्रवण नक्षत्र भी बनेगा।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।