हिंदू धर्म में आने वाली फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि का काफी महत्व माना जाता है। बता दें कि इस दिन शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ माना जाता है। इस बार शिवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सकारात्मक जीवन पर पड़ सकता है।
सबसे पहले बता दें कि इस बार मार्च महीने में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन बन रहे कुछ शुभ योग में पूजा करने का ज्यादा फायदा मिलेगा।
इस बार आने वाली महाशिवरात्रि धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इन दोनों योग का शुभ मुहूर्त जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
महाशिवरात्रि के दिन हर साल सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। हालांकि, इसके अलावा दो अन्य शुभ योग भी महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं।
बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर शुरू होकर 10 बजकर 41 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान शिव की पूजा अर्चना करने से भगवान की कृपा प्राप्त होगी।
ज्योतिष में बताया गया है कि वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों को दूर करने के लिए धनिष्ठा नक्षत्र में भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करें।
महाशिवरात्रि के दिन श्रवण और धनिष्ठा योग भी बन रहा है। यह योग सूर्योदय से शुरू होगा। इन दोनों ही नक्षत्र में पूजा और विवाह करना शुभ माना जाता है।
शिवजी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर शुभ योग में ही पूजा करें। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ