महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा भी की जाती है, साथ ही शिवलिंग पर पूजा करने का भू विशेष महत्व है। इस दिन कुछ कार्य करने से वो प्रसन्न होते हैं।
ज्योतिषविदों के मुताबिक इस दिन कुछ पेड़ लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि किन पेड़ों को लगाने से आपको लाभ मिलेगा।
बेल का पत्र भगवान शिव को काफी ज्यादा प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से वो काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं और सुख इनाम में देते हैं।
भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली चीजों में बेलपत्र की भूमिका काफी ज्यादा होती है। इस दिन घर में धतूरे का कहना लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से तो कांटेदार पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए, लेकिन धतूरा एक मात्र ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाने से सुख समृद्धि और शांति आती है।
ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन ही घर में मोगरे का पौधा लगाना चाहिए। मोगरा माता पार्वती का प्रिय चीज है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।