बेलपत्र चढ़ाने का मंत्र कौन सा है?


By Ram Janam Chauhan14, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का खास महत्व है। इस बार महाशिवरात्रि फरवरी महीने की 26 तारीख को है। ऐसी मे भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

बेलपत्र अर्पित करने के लाभ

अगर आप अपने जीवन में पापों से मुक्ति और कष्टों का निवारण चाहते हैं, तो ऐसे में बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है।

किस बेल पत्र को अर्पित करें

बेलपत्र को अर्पित करते समय ध्यान रखना चाहिए कि वह तीन पत्तों वाला हो और किसी भी तरफ से कटा फटा ना हो।

बेलपत्र चढ़ाते समय यह मंत्र बोलें

मान्यताओं के अनुसार, बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ और प्रभावशाली माना जाता है।

सोमवार के दिन अर्पित करें बेलपत्र

अगर आप शिवलिंग की पूजा सोमवार के दिन करते हैं और उस दिन बेलपत्र को अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

ध्यान रखें ये बात

मान्यताओं के अनुसार, रविवार और अमावस्या के दिन बेलपत्र को नहीं तोड़ना चाहिए। साथ ही चढ़ाए गए बेलपत्र को दोबारा ना अर्पित करें।

जीवन में आती है खुशहाली

अगर आप बेलपत्र अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पर्स में इन 5 चीजों को रखने से घटता है धन