Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि पर राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा


By Kushagra Valuskar2023-02-17, 13:45 ISTnaidunia.com

मेष राशि

भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।

वृषभ राशि

भगवान शिव को सफेद फूल और चंदन का लेप चढ़ाएं।

मिथुन राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक महादेव को दूध और चावल चढाएं।

सिंह राशि

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव मंदिर में जाकर गेंदे के फूल की माला अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ताजे फल और मिठाई गरीबों में बांटे।

तुला राशि

तुला राशिवालें शिव मंदिर में जाकर सुगंधित और इत्र चढ़ाकर महाशिवरात्रि मना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आप सिंदूर पाउडर और शहद चढ़ाकर शिवरात्रि मना सकते हैं। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक भगवान शिव को मीठा दूध अर्पित करें।

मकर राशि

ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। भगवान शिव को तिल और गुड़ अर्पित करें।

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को नीले फूल अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें।

Stomach Massage: जानिए पेट की मालिश करने के फायदे